नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- मुकेश खन्ना कुछ दिनों पहले समय रैना के साथ एक ऐड में नजर आए थे। समय के साथ उनके कौलैब्रेशन को देख सब हैरान हो गए थे क्योंकि मुकेश उससे पहले कई बार समय और उनके शो इंडियाज गॉट लेटेंट का विरोध कर चुके थे। मुकेश ने अब इस पर सफाई दी है और कहा कि वह बिके नहीं हैं।10 दिन में ब्रांड को कहा हां सुभोजित घोष के पॉडकास्ट में मुकेश ने क्लीयर किया उन्होंने सिर्फ एक मोबाइल फोन ऐड किया था समय के साथ ना कि उनके शो में गए हैं। मुकेश ने बताया कि ब्रांड ने 10 दिन लिए उन्हें इस ऐड में लाने के लिए। यह भी पढ़ें- 'अगर ये मजाक में...', समय ने बिहारियों पर किया था कमेंट, क्या बोले मनोज बाजपेयी?शक्तिमान कभी बिक नहीं सकता है मुकेश ने कहा, 'मेरे लोग नहीं बोलेंगे कि मैं बिक गया। अगर मुझे खरीदते तो मैं भी गाली गलोच करता ना? मैंने कब झुककर कहा कि...