नई दिल्ली, जून 21 -- विवादित कॉमेडियन समय रैना का बहुप्रतीक्षित कॉमेडी शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' अपने सीजन टू के साथ वापस आ गया है। यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हो रहे इस एपिसोड को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। पहले ही एपिसोड में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट और उनके साथ शरबरी वाघ भी अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए पहुंचीं। देखते ही देखते इस एपिसोड के मिलियन्स में व्यूज हो गए हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर अलग ही मसाला चल रहा है। कई लोग वापसी पर समय की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर कई लोग समय के शो के इस सीजन की आलोचना भी कर रहे हैं। उनका तर्क है कि इस सीजन से डार्क ह्यूमर पहले से कम है। समय ने इस एपिसोड का थंबनेल सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और लोगों से इसे देखने की अपील की। कैप्शन में उन्होंने लिखा, "क्या हम शो शुरू करने के लिए तै...