बरेली, जनवरी 4 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद बरेली की बैठक मनोहर भूषण इंटर कालेज में हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने पर मंथन हुआ। संगठन कृषि इंटर कालेज परधौली के परमकिशोर साहू को जिला सह संयोजक मनोनीत किया। बैठक में जिलाध्यक्ष हरीशंकर ने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मियों को प्रतिमाह मानदेय समय से नहीं मिलता है तो परिषद आंदोलन को बाध्य होगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि आगामी समय में परिषद के सम्मेलन की अभी से तैयारी जरूरी है। इस मौके पर संरक्षक सोहन लाल वर्मा, जिला संयोजक जितेंद्र मिश्रा, मंडल अध्यक्ष हरिओम शर्मा, राजेन्द्र पाल, तिलक राम, कामरान आरिफ, कोमल, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, रामनिवास श्रीवास्तव, अनिल गुप्ता, अरूण कुमार सिंह, मो. सगीर आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...