समय रहते मरीज को दिया जाए सीपीआर तो बचाई जा सकती है जान
इटावा औरैया, अगस्त 25 -- इटावा। यूपीयूएमएस सैफई के एनेस्थीसियोलाजी विभाग के सहयोग से मंगलवार को जिला अस्पताल में दवा वितरण केंद्र परिसर में सीपीआर प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें चिकित्सकीय स्टाफ, नर्सिंग एवं फार्मेसी के छात्रों सहित अन्य कर्मचारियों को आपात स्थिति में मरीज की जान बचाने के लिए सीपीआर देने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण बातें प्रशिक्षण के दौरान विश्वविद्यालय के डा. विक्रम सिंह राठौर ने बताया कि हृदय गति रुकने की स्थिति में शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। यदि समय रहते मरीज को सीपीआर दिया जाए तो उसकी जान बचाई जा सकती है। प्रशिक्षण में मानव पुतले के माध्यम से सीपीआर देने की सही तकनीक समझाई गई और प्रतिभागियों से स्वयं अभ्यास भी कराया गया।
आवश्यकता और उपयोगिता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.