समय रहते पुलिस कार्रवाई करती तो बच सकती थी महिला की जान
सासाराम, मई 27 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के निचला खोरी मोहल्ले में सविता देवी की हुई हत्या मामले में पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस ने सक्रियता दिखायी होती तो शायद महिला की जान बचायी जा सकती थी। जानकारी के अनुसार अरविंद विश्वकर्मा की पत्नी सविता देवी ने मंगलवार को नौहट्टा थाना पहुंचकर गांव के ही शंभू विश्वकर्मा पर छेड़खानी करने तथा परेशान करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दी थी। महिला ने आवेदन देकर सुरक्षा की भी मांग की थी। सूत्रों की मानें शिकायत दर्ज होने के बाद भी पुलिस की ओर से तत्काल कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। यह भी पढ़ें- समय रहते पुलिस कार्रवाई करती तो बच सकती थी महिला की जान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.