कन्नौज, जनवरी 8 -- कन्नौज। जिले में संसदीय एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत मतदान स्थलों की सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। यह सूची भारत निर्वाचन आयोग के पूर्व अनुमोदन के बाद जारी की गई है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि अधिसूचित सूची में प्रत्येक मतदान क्षेत्र के लिए निर्धारित मतदान स्थलों का स्पष्ट उल्लेख किया गया है। साथ ही हर मतदान स्थल के सामने उससे संबंधित मतदाताओं के समूहों की जानकारी भी दर्ज की गई है, ताकि मतदाताओं को अपने मतदान स्थल की पहचान करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रकाशित सूची का अवलोकन संबंधित कार्यालयों एवं निर्धारित स्थलों पर किया जा सकता है। इसके माध्यम से मतदाता यह सुनिश्चित कर सकेंगे कि उनका नाम किस मतदान स्थल से संबद्ध है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.