समय प्रबंधन सोनल की सफलता की कुंजी बनी
फरीदाबाद, अप्रैल 15 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल की छात्रा सोनल कुमारी ने 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्रा की इस उपलब्धि से स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है। उनके लिए समय प्रबंधन सफलता की कुंजी बनी। छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी के दौरान समय प्रबंधन उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा। वह जितनी भी देर पढ़ाई करती थीं, पूरी एकाग्रता और लगन के साथ पढ़ती थीं, जिससे उन्हें बेहतर परिणाम हासिल करने में मदद मिली। यह भी पढ़ें- पेज वन: सीबीएसई ने रिकार्ड समय में घोषित किए कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम छात्रा ने बताया कि वह आगे चलकर इंजीनिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.