गोरखपुर, जुलाई 18 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय (एमजीयूजी) के फैकल्टी ऑफ हेल्थ एंड लाइफ साइंसेज की तरफ से दीक्षारम्भ कार्यक्रम में शनिवार को तनाव प्रबंधन विषय पर व्याख्यान हुआ। मुख्य वक्ता बापू पीजी कॉलेज पीपीगंज की प्राचार्य प्रो. मंजू मिश्रा ने विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन के गुर सिखाते हुए कहा कि समय प्रबंधन और सकारात्मक दृष्टिकोण से तनाव पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकता है। प्रो. मंजू मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थी चुनौतियों को अवसर के रूप में स्वीकार करें। असफलताओं से निराश होने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ें। प्रो. मिश्रा ने मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण से तनाव के कारणों, उसके प्रभावों तथा समाधान के व्यावहारिक उपायों पर प्रकाश डालते हुए नियमित दिनचर्या, योग, ध्यान, संतुलित जीवनशैली, प्रभावी संवाद और आत्मअनुशास...