लखनऊ, मई 27 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं विभाग द्वारा बंदियों के समयपूर्व रिहाई प्रकरणों के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए विकसित 'ई-प्रिजन्स अर्ली रिलीज़' का बुधवार को शुरुआत हो गई। यह पहल उत्तर प्रदेश कारागार विभाग द्वारा न्यायिक एवं सुधारात्मक प्रशासन के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम है।

उच्चतम न्यायालय के निर्देश उच्चतम न्यायालय द्वारा समयपूर्व रिहाई प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, उत्तरदायी एवं तकनीक-आधारित बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी मद्देनज़र उत्तर प्रदेश कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं विभाग ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र, नई दिल्ली के साथ समन्वय कर इस डिजिटल मॉड्यूल को विकसित कराया है। विभागीय अधिकारियों द्वारा निरंतर तकनीकी परामर्श, परीक्षण...