वाराणसी, फरवरी 3 -- मिर्जामुराद। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पंचायत चुनाव समय से होंगे। ग्रामीणों के हर घर नल योजना में कई बस्तियों में पानी की आपूर्ति नहीं होने की शिकायत पर उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को समस्या के जल्द समाधान के निर्देश दिए गये हैं। वह पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कांति देवी के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष उमेश राजभर,रमेश राजभर, प्रदेश सचिव संतोष राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष नित्यानंद पांडेय, रामआसरे राजभर, श्रीकांत राजभर, संजय राजभर, मुन्नी राजभर आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...