समय पर स्कूल नहीं पहुंच रहे शिक्षक, ग्रामीणों ने जांच की उठाई मांग
खगडि़या, मई 30 -- चौथम । निज प्रतिनिधि सरकार द्वारा विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए ई-शिक्षा कोष और सेल्फी आधारित ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था लागू की गई है। इसके बावजूद चौथम प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय पूर्वी टोला बंगलिया में शिक्षकों के समय पर विद्यालय नहीं पहुंचने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि विद्यालय के कई शिक्षक नियमित रूप से देर से आते हैं और कुछ शिक्षक ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कर विद्यालय से चले जाते हैं। ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय में तीन शिक्षक और एक प्रधान शिक्षक पदस्थापित हैं, लेकिन अधिकांश शिक्षक निर्धारित समय के बाद विद्यालय पहुंचते हैं। उनका कहना है कि यदि ऑनलाइन अटेंडेंस की जांच की जाए तो पूरे मामले का खुलासा हो सकता है। बावजूद इसके अब तक विभागीय स्तर पर कोई ठोस जांच नहीं की गई है।ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.