लखनऊ, अप्रैल 7 -- साइबर जालसाजों ने एयरटेल कंपनी के डायरेक्टर को एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक कर लिया और 10 लाख रुपए तीन खातों में ट्रांसफर करवा लिए। जालसाजी का पता चलने पर पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा। समय पर सूचना मिल जाने के कारण पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए पूरी रकम वापस कराया। अर्जुनगंज लखनऊ निवासी योगेंद्र कुमार एयरटेल में डायरेक्टर हैं। योगेंद्र को निवेश पर मोटा मुनाफा कमाने का मैसेज मिला। उस मैसेज पर रिस्पांस करने पर एक Malicious Malware फाइल भेजी गई। इसके बाद पीड़ित का फोन हैक हो गया। जिसके बाद नेट बैंकिंग के जरिए उनके खाते से तीन बार में 10 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद जालसाज और रुपए की डिमांड करने लगे। इस बीच पीड़ित ने साइबर थाने को जानकारी दी। साइबर थाने के इंस्पेक्टर बृजेश कुमार यादव ने बताया कि 17 फरवरी की पीड़ित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.