लातेहार, अप्रैल 19 -- चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय के सभागार में रविवार को जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मोनू कुमार पंडित ने की। एमओ मोनू कुमार पंडित ने सभी विक्रेताओं को विभागीय निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह ससमय व शत-प्रतिशत राशन वितरण सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा सभी पीडीएस दुकानों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने, सफाई रखने, आवश्यक अभिलेखों व स्टॉक रजिस्टर को अद्यतन रखने का निर्देश भी दिया। एमओ ने स्पष्ट किया कि राशन वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा शिकायत मिलने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- खाद्यान्न वितरण में लाएं पारदर्शिता, दुकान के आगे सूचना पट्ट लगाएं सरकार की मंशा है कि जरूरतमं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.