समय पर योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश
गिरडीह, जून 5 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी स्थित प्रखंड सभागार में गुरुवार को पंचायती राज पदाधिकारी राधेश्याम राणा की अगुवाई में कर्मियों की बैठक की गई। जिसमें 15वीं वित्त मद, मनरेगा एवं आवास योजना के तहत संचालित योजनाओं की पंचायत वार समीक्षा करते हुए निर्धारित समय सीमा के अंदर उसे पूरा करवाने का निर्देश कर्मियों को दिया गया। बैठक में उपस्थित पंचायत सेवक व मुखिया को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास प्लस का सूची उपलब्ध करवाई गई। जिसके तहत 6 से 8 जून तक पंचायतों में ग्रामसभा आयोजित कर आवास योजना के लिए योग्य लाभुकों का चयन करते हुए सूची तैयार कर प्रखंड कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर हर पंचायत में चलेगा अभियान विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार (05 जून) को पंचायतों में विशेष ग्रामसभा आयोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.