समय पर पूरी नहीं योजनाएं तो होगी कार्रवाई : डीसी
हजारीबाग, जून 29 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता। डीसी हेमंत सती ने विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सुस्ती बरतने वाले अभियंताओं और संवेदकों को सख्त चेतावनी दी है। समाहरणालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने सभी कार्यपालक अभियंताओं को स्पष्ट कहा कि योजनाओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन ही जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगा। बैठक में डीसी ने निर्माणाधीन नए आंगनबाड़ी केंद्रों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी कार्य 26 जनवरी तक हर हाल में पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने संवेदकों को निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही, भवनों के चयन में दूरदर्शिता बरतने की सलाह दी, ताकि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सुचारू निर्माण हो सके। डीसी ने स्कूल भवनों को केवल कंक्रीट का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.