आरा, मार्च 30 -- -बबुरा के निर्माणाधीन थाना भवन का पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा -थाने के निरीक्षण के दौरान एसपी ने कांडों के निष्पादन में तेजी का दिया निर्देश आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था और कांडों के निष्पादन का हाल जानने के लिए सोमवार को बबुरा थाना पहुंचे। थाने का निरीक्षण करने के बाद पुलिस अधीक्षक की ओर से निर्माणाधीन थाना भवन का भी जायजा लिया गया। उन्होंने थाना भवन के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण पूर्ण कराने का निर्देश निर्देश दिया। एसपी ने स्पष्ट रूप से कहा कि गुणवत्ता में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। इससे पहले पुलिस अधीक्षक ने बबुरा थाने का निरीक्षण कर कामकाज का हा...