पूर्णिया, मई 14 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलौरी-सोनौली सड़क मार्ग स्थित गौरा मोड़ के समीप बुधवार देर रात हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना में पुलिस की त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि समय रहते पुलिस की सक्रियता से एक बड़ी अनहोनी टल गई। जानकारी के अनुसार गौरा मोड़ स्थित मध्य विद्यालय के सामने एक मोटरसाइकिल गैरेज में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। यह भी पढ़ें- महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन गिरफ्तारपुलिस की कार्रवाई इसी दौरान गश्ती पर निकली मुफस्सिल थाना पुलिस की नजर सुनसान सड़क पर भटक रही महिला पर पड़ी। पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने बिना देर किए तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से ही गि...