आगरा, अप्रैल 10 -- पश्चिमपुरी स्थित गार्गी रिहैब सेंटर में ऑटिज्म जागरूकता एवं निःशुल्क परीक्षण शिविर आयोजित हुआ। इसमें बच्चों में ऑटिज्म के लक्षणों की पहचान और अभिभावकों को मार्गदर्शन दिया गया। संचालक डॉ. विशाल त्रिपाठी ने कहा कि समय पर लक्षण पहचान कर थैरपी शुरू करना जरूरी है। सही मार्गदर्शन से बच्चे सामान्य जीवन जी सकते हैं। शिविर में डॉ अतुल बंसल, डॉ अभिषेक गुप्ता, डॉ मनीष सिंह, डॉ ऋषि बंसल, डॉ ममता यादव, डॉ विशाल त्रिपाठी, डॉ विवेक त्रिपाठी, पूजा त्रिपाठी, आरती शर्मा, पूजा ठाकुर और टीम मौजूद रही। विशेषज्ञों ने बच्चों का आकलन किया और अभिभावकों को परामर्श दिया। अभिभावकों ने पहल की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.