मधुबनी, अगस्त 25 -- मधुबनी, विधि संवाददाता। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रमोद कुमार महथा ने थानाध्यक्षों को समय पर पक्षकारों को नोटिस तामिल कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने मंगलवार को डीएलएसए कार्यालय में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर थानाध्यक्षों के साथ बैठक की। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव एसीजेएम सचिन कुमार भी मौजूद थे। आगामी 12 सितंबर को जिला अदालत एवं झंझारपुर एवं बेनीपट्टी अनुमंडल न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। सभी थानाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि लोक अदालत से संबंधित निर्गत सभी नोटिसों को पक्षकारों तक समय से पहुंचाकर उसकी तामिला रिपोर्ट अविलंब डीएलएसए कार्यालय में समर्पित करें। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक समय से पूर्व नोटिस भेजने से दोनों पक्षकारों को आपस में सुलह-...