समय पर नहीं पहुंचे निर्वाचन अधिकारी
रुडकी, मई 4 -- लक्सर। खानपुर क्षेत्र की गोवर्धनपुर सहकारी संघ की शनिवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन करना था। लेकिन आरोप है कि निर्वाचन अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। किसान अनुज कुमार का कहना है कि वह सुबह दस बजे से लेकर अपराह्न दो बजे आपत्ति पर सुनवाई के लिए इंतजार करते रहे। लेकिन वहां कोई नहीं पहुंचा। वही निर्वाचित राजन अधिकारी से जब फोन पर वार्ता की गई तो उनका कहना था कि उनकी ड्यूटी जनगणना के कार्य में लगी हुई है। उन्होंने इस बाबत जिलाधिकारी कार्यालय में भी लिखकर भी दिया हुआ है। सोमवार से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.