भागलपुर, नवम्बर 10 -- भोजपुरी फिल्म स्टार और गायक दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का हेलीकॉप्टर कृषि फार्म मैदान, सुंदरपुर से उन्हें लिए बिना निर्धारित समय पर तकरीबन 4:30 बजे उड़ान भरकर चला गया। हालांकि उनकी राह में बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए काफी देर तक टकटकी लगाए रहे। क्योंकि उनका रोड शो भागलपुर, कहलगांव होते हुए पीरपैंती पहुंच रहा था। अतः हेलीकॉप्टर पूर्व में ही कृषि फार्म मैदान पहुंच गया था। जबकि निरहुआ सड़क मार्ग से पीरपैंती पहुंचे, लेकिन भीड़ एवं प्रशंसकों से घिरे होने के कारण समय पर नहीं पहुंच सके। हालांकि गाड़ी में सवार निरहुआ ने शेरमारी, सुंदरपुर में रोड शो भी किया और पुलिस सुरक्षा के बीच कहलगांव-भागलपुर की ओर निकल गए। उनके साथ गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे भी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...