लखीसराय, मार्च 3 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि । सोमवार को शहर स्थित महिला विद्या मंदिर उच्च विद्यालय समय पर नहीं खुलने से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्यालय खुलने का निर्धारित समय सुबह 9:00 बजे है, लेकिन 9:40 बजे तक स्कूल का मुख्य गेट बंद रहा। इस दौरान बच्चे और शिक्षक बाहर खड़े होकर इंतजार करते रहे। करीब एक घंटे की देरी के बाद विद्यालय का गेट खोला गया, जिसके पश्चात छात्र और शिक्षक अंदर प्रवेश कर सके। इस लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। अभिभावकों ने भी स्कूल प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठाए और समय पालन सुनिश्चित करने की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए वार्ड पार्षद पुतुल देवी ने जिला पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी। उन्होंने विद्यालय प्रशासन की लापरवाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.