पूर्णिया, फरवरी 28 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र के एपीएचसी सोनदीप की स्वास्थ्य व्यवस्था दिनों-दिन बदहाल होती जा रही है। यहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है जबकि कई बार बिना उपचार कराए ही उन्हें वापस लौटना पड़ता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिकांश दिनों अस्पताल समय पर नहीं खुलता और मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शुक्रवार को इलाज के लिए पहुंचे करीब आधा दर्जन मरीज सुबह दस बजे एपीएचसी पहुंचे, लेकिन अस्पताल में ताला लटका मिला। इसके बाद मरीजों ने इसकी सूचना पंचायत के मुखिया मनोज सिंह एवं सरपंच बरुण सिंह को दी। सूचना मिलते ही दोनों जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी सीएचसी भवानीपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दी। मरीजों को दो घंटे से अधिक इंतजार करना पड़ा। ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.