समय पर दी जाए छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति : डीएम
इटावा औरैया, जुलाई 23 -- इटावा। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा है कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र छात्र को समयबद्ध ढंग से छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति दी जाए। इसके लिए सभी विभाग व शिक्षण संस्थान निर्धारित समय सारणी का कड़ाई से पालन करें। आवेदन पत्रों का सत्यापन पूरी पारदर्शिता और सावधानी से करें। छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी शिक्षण संस्थान छात्रवृत्ति पोर्टल पर निर्धारित समय के भीतर डिजिटल हस्ताक्षर के माध्यम से मास्टर डाटा लॉक करें। छात्रों के आधार आधारित बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण, बैंक खातों की आधार सीडिंग, एनपीसीआई मैपिंग और ई डिस्ट्रिक्ट के माध्यम से आय, जाति व निवास प्रमाण-पत्रों का सत्यापन समय से किया जाए। यह भी पढ़ें- 9वीं से 12वीं तक के छात्र छात्रवृत्ति के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.