समय पर ड्यूटी पहुंचे चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीडीसी
सराईकेला, जून 12 -- सरायकेला। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने की दिशा में प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। गुरुवार को डीडीसी रीना हांसदा ने सरायकेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने स्वास्थ्य संस्थानों के संचालन को लेकर कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या अनधिकृत अनुपस्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीडीसी ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी समेत सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों और अन्य स्टाफ को कार्यालय अवधि के दौरान नियमित और समय पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया। उपस्थिति में पारदर्शिता लाने के लिए स्वास्थ्य संस्थानों में बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने और प्रतिदिन निगरानी करने को कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.