गया, मई 27 -- समय पर डॉक्टर की सलाह गंभीर संक्रमण से बचाव कर सकता है। मासिक धर्म के दौरान किसी प्रकार की समस्या होने पर संकोच ना करें और डॉक्टर से सलाह जरूर लें। उक्त बातें अंतरराष्ट्रीय मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के पूर्व निकाली गयी पैड यात्रा के दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति ने कहीं। उन्होंने किशोरियों और महिलाओं को मासिक धर्म स्वास्थ्य, पीसीओएस/पीसीओडी, अनियमित माहवारी, अत्यधिक दर्द और मासिक धर्म से जुड़े मिथकों के प्रति जागरूक करते हुए समय पर चिकित्सकीय परामर्श के महत्व पर बल दिया। समर्थ की सह संस्थापक डॉ. सुरभि और प्रभात कुमार की ओर से पैड यात्रा निकाली गयी। इसमें पीएनके ब्यूटी, डॉ. लाल पैथलैब्स और रोटरी क्लब ऑफ गया ने सहयोग किया। यह यात्रा करीमगंज पुल के समीप से लेकर गया क्लब तक पहुंची। वहां एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें ...