गया, अप्रैल 25 -- मगध विश्वविद्यालय में समय पर डिग्री जारी होने से छात्रों को बड़ी राहत मिली है। इससे छात्रों का भविष्य सुरक्षित हुआ है और वे बिना किसी बाधा के उच्चतर शिक्षा के लिए बाहर भी जा रहे हैं, जो एक सकारात्मक संकेत है। इसे विश्वविद्यालय की महत्वपूर्ण उपलब्धि शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार का असर साफ दिखने लगा है। उक्त बातें केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने शनिवार को मगध विश्वविद्यालय के प्रथम पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन 'महासंगम-2026' को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने अपने छात्र जीवन को याद करते हुए कहा कि वर्ष 1966 में गया कॉलेज से स्नातक करने के बाद हमने मगध विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर में नामांकन लिया था। लेकिन, पारिवारिक और सामाजिक कारणों से हमारी पढ़ाई पूरी नहीं हो सकी। समान शिक्षा नीति की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.