जमशेदपुर, सितम्बर 27 -- जमशेदपुर। समय पर ट्रेन परिचालन के मामले में दक्षिण-पूर्व रेलवे की स्थिति देश के 18 रेलवे जोन में 17वें स्थान पर है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अगस्त तक दक्षिण-पूर्व रेलवे की परिचालन पंक्चुएलिटी 54.18 फीसदी दर्ज की गई है। वहीं, ईस्ट कोस्ट रेलवे 43.40 फीसदी पंक्चुएलिटी के साथ 18वें स्थान पर है। समयबद्धता के मामले में उत्तर-पश्चिम रेलवे सबसे ऊपर है। अगस्त तक उसका प्रदर्शन 94.80 फीसदी रहा है। आंकड़ों में दक्षिण-पूर्व रेलवे और बेहतर प्रदर्शन करने वाले जोन के बीच बड़ा अंतर है। दक्षिण-पूर्व रेलवे के लिए यह स्थिति इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके अंतर्गत टाटानगर समेत कई महत्वपूर्ण रेल मार्ग आते हैं और बड़ी संख्या में यात्री व मालगाड़ियां संचालित होती हैं। ये आंकड़ें एक संस्था की ओर से आरटीआई से मांगे गए जवाब में सामने आए...