समय पर जांच से अंडाशय कैंसर का बेहतर इलाज संभव
हरदोई, मई 8 -- हरदोई। अंडाशय कैंसर को महिलाओं के लिए गंभीर बीमारी बताते हुए डॉक्टरों ने समय रहते जांच और जागरूकता पर जोर दिया। कहा कि महिलाओं को अपने शरीर में होने वाले बदलावों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर बीमारी पकड़ में आने से इलाज की संभावना काफी बढ़ जाती है। जिला महिला अस्पताल में तैनात विभागाध्यक्ष डॉ. मधुलिका ने बताया कि लगातार पेट फूलना, पेट में दर्द रहना, भूख कम लगना, कमजोरी महसूस होना और अन्य असामान्य लक्षण अंडाशय कैंसर के संकेत हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। सीएमएस डॉ सुबोध कुमार ने बताया कि नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित भोजन, व्यायाम और स्वस्थ दिनचर्या अपनाकर इस बीमारी से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है। तंबाकू और नशीले पदार्थों से दूरी बनाए रखना भी जरूरी है।उन्होंने कहा कि महिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.