देवरिया, फरवरी 5 -- देवरिया, निज संवाददाता विश्व कैंसर दिवस पर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग स्थित महिला अस्पताल में बुधवार को कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मरीजों और आम लोगों को संदेश दिया गया कि समय पर जांच, सही जानकारी और स्वस्थ जीवनशैली से कैंसर को हराया जा सकता है। प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों और मरीजों को कैंसर के कारणों, लक्षणों, बचाव एवं समय पर जांच के महत्व के बारे में जानकारी देना है। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने कहा कि कैंसर को लेकर सभी को सजग रहने की जरूरत है। खासतौर पर महिलाओं को ध्यान देने की जरूरत है। समय से जांच कराकर इलाज करना चाहिए। स्त्री प्रसूति विभागाध्यक्ष डॉ. बबीता कपूर ने महिलाओं में होने वाले कैंसर जैसे सर्वाइकल कैंसर, स्तन कैंसर, बच्चेदानी व अंडेदानी के...