अयोध्या, फरवरी 6 -- अयोध्या। देवकाली स्थित कात्यायनी हॉस्पिटल एवं टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर निःसंतान दंपतियों के आशा की एक नई रोशनी जगा रहा है। गुरुवार को हॉस्पिटल की ओर से आईवीएफ और आईयूआई से जुड़ा निःशुल्क जागरूकता व परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 500 से अधिक निःसंतान दंपतियों को विशेषज्ञ डॉक्टरों से सीधे परामर्श लेने का अवसर मिला। कार्यक्रम में डा. निशी सिंह ने निःसंतानता के कारणों पर जानकारी देते हुए बताया कि थायरॉयड असंतुलन,अंडाणु बनने में समस्या,शुक्राणुओं की कमी और कई मामलों में सभी जांच सामान्य होने के बावजूद गर्भधारण न होना आम कारण हैं। समय पर जांच और सही इलाज से इन समस्याओं का समाधान संभव है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.