सहारनपुर, अप्रैल 17 -- सहारनपुर। ग्राम प्रधानों ने पंचायत चुनाव समय पर न कराए जाने की स्थिति में उनका प्रधानी का कार्यकाल बढ़ाने की मांग उठाई है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में प्रधानों ने अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि तय समय पर चुनाव नहीं कराए जाते हैं और गांवों में प्रशासक नियुक्त किए जाते हैं, तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत होगा। संगठन प्रतिनिधियों ने बताया कि पूर्व में प्रशासकों की नियुक्ति का अनुभव संतोषजनक नहीं रहा है, इस दौरान पारदर्शिता व जवाबदेही की कमी के साथ कहीं कहीं वित्तीय अनियमितता आदि की शिकायतें आम थी। विकास कार्य प्रभावित होते हैं और जनता की सीधी भागीदारी भी समाप्त हो जाती है। उन्होंने मांग की कि वर्तमान ग्राम प्रधानों को ही कार्यकाल बढ़ाकर जिम्म...