औरैया, अप्रैल 13 -- ककोर, संवाददाता। जिला मुख्यालय ककोर पहुंचे ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम 9 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया। ज्ञापन में पंचायत चुनाव समय से कराए जाने, ग्राम प्रधानों को प्रशासनिक अधिकार देने और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पंचायत चुनाव समय पर न होने से ग्राम विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि यदि किसी कारणवश चुनाव कराना संभव न हो, तो वर्तमान ग्राम प्रधानों को ही प्रशासनिक अधिकार दिए जाएं, जिससे विकास कार्य बाधित न हों। यह भी पढ़ें- पंचायत चुनाव समय पर कराएं, अन्यथा प्रधानों का बढ़े कार्यकाल ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि कोरोना काल के कारण ग्राम पंचायते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.