समय पर गैस सिलेण्डर न मिलने की समस्या को बताया गम्भीर
अयोध्या, अप्रैल 20 -- अयोध्या, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक मिल्कीपुर मुख्यालय परिसर में आयोजित हुई। जिसमें क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान किसानों ने रसोई गैस की कालाबाजारी और समय पर गैस सिलेंडर न मिलने की समस्या को गंभीर बताया। किसानों ने मांग की कि गैस एजेंसियों की कार्यप्रणाली की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए और ग्रामीण क्षेत्रों में समय से गैस उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही किसानों ने खतौनी के अंश निर्धारण में देरी के कारण फार्मर रजिस्ट्री से वंचित होने की समस्या भी उठाई। किसानों का कहना है कि फार्मर रजिस्ट्री न होने से वे खाद, बीज और दवाओं जैसी आवश्यक सुविधाओं से वंचित हो रहे हैं।किसानों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल पहले की तुलना में अधिक आ रहे हैं, जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.