सहारनपुर, दिसम्बर 6 -- भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत ने कहा कि गन्ना मिलों से किसानों का बकाया गन्ना भुगतान कराना सरकार की जिम्मेदारी है। किसान का समय पर गन्ना भुगतान होगा तो किसान खुशहाल होगा। उन्होंने कहा कि गन्ने भाव 500 रुपये प्रति कुंतल होना चाहिए। सहारनपुर के कस्बा चिलकाना में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत का नगर के शहरीपुल चौक पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान चौ. नरेश टिकैत ने कहा कि बिजली की समस्या है। किसानों के खेतों के ट्यूबवेल पर बिजली का बिल एक साल का फिक्स हो जाए। तो अच्छा होगा। जिसका किसानों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि गन्ने का भाव 500 रुपये प्रति कुंतल होना चाहिए। इस समय गन्ने की फसल में लागत ज्यादा आ रही है। ब्लॉक अध्यक्ष चौ. धर्मवीर सिंह गुर्जर, तहसील अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.