मुंगेर, अप्रैल 29 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। मंगलवार को हवेली खड़गपुर अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान एक वृद्ध मरीज की मौत हो गई। मृतक प्रखंड के कैथी गांव निवासी 65 वर्षीय जोगिंदर सिंह है। वृद्ध की मौत के बाद परिजनों ने लगभग चार घंटे तक एम्बुलेंस नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा। आक्रोशित परिजनों ने बताया कि अस्पताल में कोई सुविधा नही मिली। एम्बुलेंस के लिए वे लोग अस्पताल कर्मियों से मांग करते रहे लेकिन उन्हें एम्बुलेंस नही मिला। जब उनके मरीज की मौत हो गई तो तुरंत एम्बुलेंस आ गया। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप मृतक का भतीजा अशोक सिंह एवं गुड्डू ने बताया कि मेरे चाचा जोगिंदर सिंह खेत गए थे अचानक बेहोश होकर वह गिर पड़े। उन्हें सांस लेने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.