रांची, सितम्बर 28 -- रांची, संवाददाता।  सदर अस्पताल में सोमवार को विश्व रेबीज दिवस पर आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में डॉक्टरों ने लोगों को जानकारी दी। कहा गया कि  कुत्ते या किसी अन्य जानवर के काटने या खरोंचने के बाद घाव को तुरंत साबुन और बहते पानी से कम से कम 15 मिनट तक धोना चाहिए। इसके बाद बिना देरी किए डॉक्टर से सलाह लेकर एंटी रेबीज टीका लगवाना चाहिए। सिविल सर्जन डॉ. अमरेंद्र प्रसाद ने कहा कि रेबीज से बचाव के लिए समय पर इलाज ही सबसे अहम है । जानवर के काटने के बाद कई लोग घरेलू नुस्खों के भरोसे रहते हैं, जो सही नहीं है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: कुत्ते के काटने पर लापरवाही न बरतें, तुरंत कराएं इलाज घाव को तुरंत धोने के बाद स्वास्थ्य केंद्र पहुंचना चाहिए। डॉक्टर की सलाह के अनुसार, पूरा टीकाकरण कराने से रेबीज से बचाव किया जा सकता है। राष्ट्...