देवरिया, फरवरी 28 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल में विश्व श्रवण दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को ईएनटी विभाग की ओर से ओपीडी के वेटिंग एरिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एमबीबीएस के छात्रों ने नाटक के जरिए लोगों को हेडफोन से तेज आवाज से होने वाले नुकसान को बताया। साथ ही कान के प्रति लोगों को जागरूक किया। एमबीबीएस वर्ष 2022, 23 व 24 बैच के छात्रों ने नाटक के माध्यम से बताया कि हेडफोन के अधिक इस्तेमाल और तेज ध्वनि कान के लिए नुकसानदेय होता है, इससे नस सूखने लगेगी और श्रवण शक्ति कम हो जाएगी। ऐसे में 60 डेसिबल का साउंड 60 मिनट तक सुनना चाहिए। प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने कहा कि बच्चे की प्रारंभिक शिक्षक मां होती है। उसे बच्चे की हर गतिविधि पर ध्यान देने की जरूरत है। इसमें मां का अहम रोल होता है। छह माह बाद बच्...