कोडरमा, अगस्त 3 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिलास्तर पर चिकित्सा पदाधिकारियों एवं कुष्ठ नोडलकर्मियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार ने किया। प्रशिक्षण की शुरुआत करते हुए डॉ. रमण कुमार ने कहा कि सभी चिकित्सा पदाधिकारी एवं कुष्ठ नोडल कर्मी इस प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता से लें, ताकि क्षेत्र में सहिया एवं एएनएम द्वारा चिन्हित कुष्ठ के संदिग्ध मरीजों की शुरुआती लक्षणों के आधार पर समय पर जांच और उपचार शुरू किया जा सके। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग का समय पर इलाज नहीं होने पर मरीजों में स्थायी विकलांगता की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए रोग की शीघ्र पहचान और तत्काल उपचार बेहद जरूरी है।राज्य से आए प्रशिक्षक डॉ. वाई. सोमशेखर रेड्डी (डीएफआई...