नई दिल्ली, अगस्त 22 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के ट्रायल के लिए खुलने से वाहन चालकों को कई स्तर पर राहत मिलने वाली है। इससे न सिर्फ समय और ईंधन की बचत होगी, बल्कि टोल शुल्क का खर्चा भी कम होगा। इस एक्सप्रेसवे पर फरीदाबाद तक कोई टोल शुल्क नहीं लिया जाएगा, जबकि मौजूदा मथुरा रोड से फरीदाबाद जाने पर बदरपुर पर 35 रुपये एक तरफ का टोल देना पड़ता है। दिल्ली से फरीदाबाद आने-जाने वालों के लिए मथुरा रोड पर लगने वाला जाम किसी बुरे सपने से कम नहीं है। हाल यह है कि आश्रम चौक से फरीदाबाद की सीमा में पहुंचने के लिए लोगों को पीक आवर्स में एक घंटे तक का समय लग जाता है। यह भी पढ़ें- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का जैतपुर से सराय काले खां आने वाला कैरिजवे रहा बंद इस रोड पर कार और दोपहिया वाहनों के लिए स्पीड लिमिट 50 किलोमीटर प्रति घ...