वाराणसी, मार्च 24 -- वाराणसी। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने मंगलवार को वरुणापार जोन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दाखिल-खारिज, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र समेत अन्य कार्यों की समीक्षा किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को समयसीमा में प्रमाणपत्र जारी और पारदर्शी तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया। टैक्स कलेक्शन और कंप्यूटर रूम में निरीक्षण के दौरान उन्होंने शहरवासियों से भी फीडबैक लिया। परिसर में कबाड़ तत्काल हटाने का निर्देश दिया। जन्म-मृत्यु पंजीकरण संबंधी आवेदन अकारण 15 दिन से अधिक लंबित न रखने का निर्देश जोनल अधिकारी को दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.