समयसीमा बीती, एक तिहाई स्कूलों ने नहीं दी सूचनाएं
प्रयागराज, जुलाई 20 -- यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए एक तिहाई से अधिक स्कूल आधारभूत सूचनाएं अपलोड नहीं कर सके। बोर्ड ने 28834 विद्यालयों को 20 जुलाई तक सूचनाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। सोमवार की शाम पांच बजे तक 15291 स्कूलों की सूचनाएं ही अपलोड हो सकी थी। रात 12 बजे तक एक तिहाई से अधिक स्कूलों से संबंधित जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी। जिन स्कूलों ने भौतिक संसाधन की सूचनाएं अपलोड की हैं उनका सत्यापन डीएम की ओर से गठित तहसील स्तरीय समिति के माध्यम से तीन अगस्त तक कराया जाएगा। इसकी रिपोर्ट डीआईओएस के माध्यम से दस अगस्त तक यूपी बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड की जाएगी और उसके बाद 17 अगस्त तक ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित केंद्रों की सूची (छात्र आवंटन सहित) जारी की जाएगी। यह भी पढ़ें- भौतिक सत्यापन से राजकीय शिक्षकों को द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.