समयबद्ध संचालन और मत्स्य पालकों को अधिकतम लाभ दें
सीतामढ़ी, सितम्बर 23 -- सीतामढ़ी। राघोपुर बखरी स्थित मत्स्य ब्रूड बैंक का निरीक्षण बुधवार को डीएम ने अधिकारियों के साथ किया। डीएम तनय सुल्तानिया ने वहां संचालित गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने मत्स्य प्रजनन की संपूर्ण प्रक्रिया, हैचरी की कार्यप्रणाली वविभिन्न प्रकार के विकसित टैंकों को देखा। निरीक्षण में डीएम ने संबंधित अधिकारियों को मत्स्य उत्पादन की गुणवत्ता बनाए रखने, वैज्ञानिक पद्धति से संचालन सुनिश्चित करने तथा उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक पर आधारित ऐसे केंद्र मत्स्य उत्पादन बढ़ाने व मत्स्य पालकों की आय में वृद्धि करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। अधिकारियों ने डीएम को बताया कि लगभग 38 एकड़ क्षेत्र में विकसित इस मत्स्य बीज फार्म में 18 तालाब और एक अत्याधुनिक हैचरी संचालित है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.