समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कराए शिकायतों का निस्तारण: डीएम
बलरामपुर, जून 27 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में आमजन की शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जिले के सभी थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना गैसड़ी में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन व पुलिस अधीक्षक विकास कुमार की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने थाना क्षेत्र से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुनकर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कानून-व्यवस्था व भूमि विवाद जैसे संवेदनशील मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच कर शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- निगोही थाना समाधान दिवस में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.