समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण डाटा उपलब्ध कराते हुए निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करें- डीडीसी
चाईबासा, जुलाई 17 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कृषि, पशुपालन, मत्स्य, उद्यान, सहकारिता और जेएसएलपीएस समेत संबंधित विभागों की प्रगति, उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि विभागवार अद्यतन एवं प्रमाणिक प्रतिवेदन निर्धारित समय सीमा के भीतर उपलब्ध कराएं, ताकि सभी सूचनाएं योजना के आधिकारिक पोर्टल पर समय पर अपलोड की जा सकें। उप विकास आयुक्त ने कहा कि केंद्र सरकार योजना के प्रमुख प्रदर्शन सूचकांकों की नियमित समीक्षा करती है, इसलिए पोर्टल पर अपलोड किए जाने वाले सभी आंकड़े त्रुटिरहित और अद्यतन होने चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.