समयपूर्व-कम जन्म भार वाले नवजात शिशुओं की देखभाल को मिला नया आयाम
एटा, अगस्त 1 -- वीरांगना अवन्तीबाई लोधी ऑटोनोमोस स्टेट मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग, नवजात शिशु इकाई में समय पूर्व एवं कम जन्म भार वाले नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल के लिए नई कंगारू मदर केयर चेयर उपलब्ध कराई है। प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि नवजात शिशुओं के उपचार एवं देखभाल की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाना संस्थान की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से नियोनेटोलॉजी इकाई में आधुनिक एवं सुविधाजनक केएमसी चेयर उपलब्ध कराई गई है। बालरोग विभागाध्यक्ष डॉ. एबी सिंह ने कहा कि कंगारू मदर केयर विश्व स्वास्थ्य संगठन से अनुशंसित एक प्रभावी एवं वैज्ञानिक पद्धति है। इससे शिशु के शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है। स्तनपान को बढ़ावा मिलता है। संक्रमण का खतरा कम होता है। नियोनेटोलॉजी प्रभारी डॉ. शिवम यादव ने बताया कि केएमसी केवल एक देखभाल की विधि नहीं, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.