संवाददाता, सितम्बर 7 -- अमरोहा के हसनपुर में घर में लगे सबमर्सिबल को लेकर चल रहे विवाद में चाचा ने परचून दुकानदार भतीजे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पेट, सीने और बांह में चाकू लगने से 30 वर्षीय वसीम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी आंत बाहर निकल आईं। हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर के मोहल्ला लालबाग ऊंचा निवासी नौशाद और उसके भतीजे वसीम के बीच घर में लगे सबमर्सिबल को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। शनिवार देर शाम दोनों के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान नौशाद ने परिजनों के सामने वसीम पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए।चाचा ने चाकू मारकर भतीजे की आंते निकाली चाकू के वार से वसीम लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस के मुताबिक, हमले में उसके पेट में गंभीर चोट आई और आंत बाह...