गोरखपुर, जून 10 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस के अवसर पर प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी नीरज गुप्ता के मार्गदर्शन में रेलवे मुख्यालय एवं मंडलों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। समपार फाटकों पर दुर्घटनाओं से बचाव एवं रोकथाम के लिए संरक्षा संदेश, बैनर एवं पोस्टर लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान समपारों पर लगभग 8,000 पम्फलेट, 1,200 स्टीकर, 1,500 थैले, टोपी एवं टी-शर्ट का वितरण कर लोगों को सावधानी बरतने का संदेश दिया गया। उप मुख्य संरक्षा अधिकारी/यांत्रिक कार्तिकेय सिंह ने टीम के साथ गोरखपुर-बस्ती खंड और उप मुख्य संरक्षा अधिकारी/सिगनल एवं दूरसंचार राजेश कुमार शर्मा ने टीम के साथ गोरखपुर-भटनी खंड के अन्तर्गत लोगों को सावधानी बरतने का संदेश दिया। इसी क्रम में उप मुख्य संरक्षा अधिकारी/इंजीनियरिंग विल्सन लुगुन ने टीम के ...