समन-वारंट की तामीला में लापरवाही नहीं चलेगी : एएसपी
संतकबीरनगर, अगस्त 31 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने रविवार को पुलिस लाइन में अभियोजन कार्यों में तेजी और न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावी बनाने को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें डीजीसी क्रिमिनल विशाल श्रीवास्तव, सहायक अभियोजन अधिकारी पुनीत कुमार, प्रभारी मॉनिटरिंग सेल, सम्मन सेल, न्यायालय पैरोकार और थानों से नियुक्त पैरवी अधिकारियों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।बैठक में एएसपी ने कहा कि न्यायालय द्वारा जारी समन और वारंट की शत-प्रतिशत तामीला समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए, ताकि न्यायिक प्रक्रिया में विलंब न हो। अभिलेखों के सही और व्यवस्थित रख-रखाव पर भी जोर दिया। उन्होंने लंबित एफएसएल रिपोर्टों को जल्द प्राप्त कर संबंधित न्यायालय में समय से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: ऑपरेशन कन्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.