भागलपुर, अप्रैल 9 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम में बुधवार को समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के दौरान बिजली विभाग, बुडको, स्मार्ट सिटी सहित कई अन्य विभागों के पदाधिकारी के साथ साथ कई पार्षद और नगर निगम के पदाधिकारी और कर्मी शामिल हुए। नगर आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक के दौरान कई मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। जिसमें बुडको के पदाधिकारियों को जल्द से जल्द बंद पड़े जलमीनारों को चालू करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही नगर निगम के सभी शाखा के प्रभारियों को बिजली विभाग सहित अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर विकास योजनाओं का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया है। बैठक के दौरान कुछ संगठनों के लोग भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.